Sunday 1 November 2015

हर चीज़ भ्रष्ट है यहाँ

हर चीज़ भ्रष्ट है यहाँ


कर रहे ना जाने कितने निशिचर राज यहाँ
कहे कि अब अजेय है हम पद जमाए यहाँ
जय जवान जय किसान नारा था यहाँ
किसान की किसानी से फौज की पहरेदारी में
अब तो हर चीज़ भ्रष्ट है यहाँ

प्रजातंत्र को नाम है यहाँ राजतंत्र शासन है यहाँ
कांग्रेस के राहुल से सपा के यादव तक सब वंशानुगत है यहाँ
क्रिकेट के आई.पी. एल. से फ़ॉर्मूला वन की फ़रारी तक सबको निमंत्रण है यहाँ
और राज्य के खिलाड़ियों को बस में जाने का किराया भी नहीं है यहाँ

आपस में लड़कर अँग्रेज़ों को थमा दिया था राजाओं ने वतन यहाँ
पुनरावृत्ति ये है राजनेता, कि अब आतंकवाद है यहाँ|

by
Ravinder Singh Raturi
From Rishikesh, Uttarakhand

कई भाई लोग साथ आ रहे हैं, अच्छा लग रहा है, एक नया भारत दिख रहा है। आजाद हिंद के सपनो का अब फिर परचम लहरा है। उन्नति के शिखरों में अब राज्य ह...